Headlines

पटना में 4 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार सस्पेंड:विक्रम के थानेदार बने सोनू कुमार, पत्रकार नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे सज्जाद गद्दी




राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। पटना SSP ने चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी संबंधित पदाधिकारियों को नई तैनाती वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। ननंद कुमार सिंह बने नौबतपुर के नए थानेदार दानापुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ननंद कुमार सिंह को नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब नौबतपुर के नए थानेदार होंगे। वहीं, नौबतपुर के मौजूदा थानेदार मंजीत ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। मंजीत ठाकुर के खिलाफ मुख्यालय स्तर पर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ मुख्यालय स्तर से यह दूसरी बार संज्ञान लिया गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विक्रम थाने की कमान सोनू कुमार को इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को विक्रम थाने से हटाकर पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। उनकी जगह पत्रकार नगर थानेदार सोनू कुमार को विक्रम थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनू कुमार अब विक्रम थाने का कामकाज संभालेंगे। सज्जाद गद्दी बने पत्रकार नगर थानेदार इंस्पेक्टर सज्जाद गद्दी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी शास्त्री नगर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। अब उन्हें पत्रकार नगर थाने का एसएचओ बनाया गया है। थानों के कामकाज को प्रभावी बनाने पर जोर एसएसपी के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और थानों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। मंजीत ठाकुर को लेकर पुलिस महकमे में यह भी चर्चा है कि वे एसएसपी के करीबी रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। हालांकि, उनके निलंबन की आधिकारिक वजह सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *