Headlines

'जनता तेजस्वी को विपक्ष लायक भी नहीं छोड़ेगी':मंत्री श्रवण कुमार बोले- तेजस्वी यादव दोबारा चुनाव की मांग कर जनादेश का अपमान कर रहे




बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार जहानाबाद जिले में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव द्वारा दोबारा चुनाव कराने की मांग को जनता के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है, उसका सम्मान करना चाहिए। ”कर्नाटक और झारखंड में चुनाव जीतते हैं, तो आयोग सही” तेजस्वी यादव के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर मंत्री ने कहा कि जब वे कर्नाटक और झारखंड में चुनाव जीतते हैं, तो आयोग सही होता है। लेकिन जब बंगाल और बिहार में हारते हैं, तो धांधली का आरोप लगाते हैं। मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर तेजस्वी यादव इसी तरह जनता के जनादेश का अपमान करते रहे, तो आने वाले समय में जनता उन्हें विपक्ष का नेता भी नहीं रहने देगी। विशेष कानून बनाने पर भी विचार श्रवण कुमार ने जमुई की घटना पर भी बात की और इसे गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार महिलाओं के लिए एक विशेष कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *