![]()
बांका जिले के बेलहर के साहबगंज बाजार में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने झारखंड से शराब लेकर आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया है। अधिकारियों ने कार से शराब मिलने की पुष्टि की है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि झारखंड से कार के जरिए शराब लाई जा रही है। इस सूचना के बाद टीम ने गाड़ी पर नजर रखी। पीछा करते हुए साहबगंज बाजार के पास कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर से विदेशी शराब मिली। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार और शराब को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान साहबगंज बाजार में काफी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब की मात्रा और उसकी कीमत की जांच की जा रही है। मामले से जुड़ी बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। उत्पाद विभाग ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
बेलहर में शराब लदी कार जब्त:साहबगंज बाजार में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, झारखंड से आ रही थी गाड़ी
