Headlines

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनुज को PK ने नीरज के खिलाफ उतारा, समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी, 18 जिलों में कल बारिश का अलर्ट




आज की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से है। समस्तीपुर में भी जमुई जैसी छेड़छाड़ की घटना हुई है। सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो 21 सितंबर से वायरल है। वहीं जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह को PK ने पटना स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। अब जनसुराज ने 8 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर सभी कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी बिहार के समस्तीपुर में भी जमुई जैसी छेड़छाड़ की घटना हुई है। सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो 21 सितंबर से वायरल है। लड़की युवकों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन युवकों ने बीच सड़क उसका हाथ पकड़ा, विरोध करने पर पीटने की कोशिश की, बाल खींचे और दूसरी तरफ ले गए। पूरी खबर पढ़ें 2. अनंत के समर्थन वाले अनुज को PK ने दिया टिकट जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थन वाले अनुज सिंह को PK ने पटना स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। अब जनसुराज ने 8 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर सभी कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। जनसुराज ने गुरुवार को 3 कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा की है। इसमें पटना स्नातक से डॉ अनुज सिंह को कैंडिडेट बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां पटना में बुधवार शाम वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और जनसुराज के कार्यकर्ता अनिल कुमार यादव पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवई पुरी के पास बुधवार शाम 7.35 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। अनिल यादव अपने ही मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट स्थित कार्यालय थे। पूरी खबर पढ़ें 4. तेजस्वी बोले- बिहार में जंगल नहीं राक्षस राज है जमुई के बाद समस्तीपुर में कुछ लड़कों ने बीच सड़क एक लड़की से छेड़खानी की। उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गरम है। बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है, ‘लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अगर सीएम जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में सांसद पप्पू यादव समेत 10 के खिलाफ FIR पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के काफिले के दौरान एक सरकारी कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में वेलफेयर ऑफिसर के पद पर तैनात अरविंद कुमार ने गर्दनीबाग थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 849/26, 23 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है।पूरी खबर पढ़ें 6. पटना का पुनपुन घाट ‘पितृ पक्ष मेला’ के लिए तैयार पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए 25 सितंबर से पटना के पुनपुन घाट पर पितृपक्ष मेला शुरू होने जा रहा है। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और हजारों परिवारों की भावनाओं से जुड़ा बड़ा पड़ाव है। यह मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा। 17 दिवसीय इस मेले के लिए पुनपुन घाट और आसपास तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘बिहार में हर महीने करीब 10 करोड़ का हवाला कारोबार’ पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद होने के मामले में पूछताछ के दौरान हवाला कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ में संजय नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह गुजरात के कारोबारी कमलेश भाई के लिए बिहार में हवाला का काम संभालता था। इसके बदले उसे हर महीने 30 हजार रुपये वेतन मिलता था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी काम करते थे, जिनमें दो ड्राइवर हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. जमुई कांड के आरोपी नंदन के पिता गिरफ्तार जमुई में छेड़खानी मामले के आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गनौरी यादव पर साल 2003 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और वह मुकदमे के दौरान फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या का यह मामला नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का है। साल 2003 में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. गयाजी में स्मार्ट क्लास में स्क्रीन पर भोजपुरी गाना गयाजी के वजीरगंज के एक सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम का वीडियो सामने आया है। क्लासरूम के अंदर लगी एलईडी पर भोजपुरी गाना चल रहा है। गाने पर कुछ छात्र डांस कर रहे हैं। डांस कर रहे छात्रों के हाथ में कुछ पेपर हैं, जिसे वो उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र डेस्क पर चढ़कर बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय का है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 18 जिलों में कल बारिश का अलर्ट बिहार के 18 जिलों में कल यानी शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर में भी हल्कि बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *