Headlines

मुंगेर-8 साल के बच्चे से सोने का लॉकेट छीना:24 घंटे में 2 किशोर पकड़े गए, CCTV से पहचान; लॉकेट खरीदने वाला दुकानदार अरेस्ट




मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो किशोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर छीना गया लॉकेट खरीदने वाले माधोपुर निवासी आभूषण दुकानदार सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों किशोरों के पास से 11,500 रुपये बरामद किए हैं। साइकिल से जा रहा था बच्चा, तभी छीना लॉकेट एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे आठ वर्षीय बालक साइकिल से मुर्गियाचक चौराहा के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान दो किशोरों ने उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पूरबसराय थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर दोनों किशोरों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। 16,500 रुपये में दुकानदार को बेचने की बात पुलिस पूछताछ में दोनों किशोरों ने बताया कि उन्होंने छीना गया सोने का लॉकेट एक आभूषण दुकानदार को 16,500 रुपये में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर माधोपुर स्थित आभूषण दुकान में छापेमारी की। दुकानदार के पास से बरामद हुआ लॉकेट छापेमारी के दौरान पुलिस ने बच्चे से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। पुलिस ने लॉकेट खरीदने के आरोप में दुकानदार सुशील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों किशोरों के पास से 11,500 रुपये भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *