Headlines

किशनगंज में 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा, 17 हजार से ज्यादा कैश और स्मार्टफोन भी जब्त




किशनगंज जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पोठिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद बशीर है। वह स्वर्गीय अब्बास का पुत्र है और पोठिया थाना क्षेत्र के गौरीहाट वार्ड नंबर 8 का रहने वाला है। मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल पुलिस ने पोठिया अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20.30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके साथ ही 17,840 रुपये नकद और एक Realme कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बरामद रुपये नशे की बिक्री से कमाए हुए बताए जा रहे हैं। पोठिया थाना के थाना अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत जेल भेज दिया गया है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा – SP पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह स्मैक कहां से लाता था और किसको बेचता था। इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले भर में नशा, शराब और अपराध के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *