Headlines

जमुई कांड के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी; दोषियों पर कार्रवाई की मांग




शेखपुरा में जमुई कांड के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमुई की पीड़िता को न्याय दिलाने और बिहार में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आजाद हिंद आश्रम से पटेल चौक तक मार्च विरोध मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने किया। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च पटेल चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राहुल कुमार ने सरकार पर साधा निशाना प्रदर्शन के दौरान राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर रात 12 बजे भी किसी ने हमारी बेटी को छू लिया तो अगली सुबह वे इस्तीफा दे देंगे। बोले- शाम में ही सामने आ रही ऐसी घटनाएं राहुल कुमार ने कहा कि आज स्थिति यह है कि रात 12 बजे की बात तो दूर, बिहार में शाम के समय ही बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषण और बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई से सुनिश्चित होगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेता ने सरकार से जमुई की पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाएं रखें प्रदर्शन के दौरान राहुल कुमार ने देश में चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर चल रही बहस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अमीर राज मंडल, गौतम साह, चुनूं साव, राजा राम प्रसाद, सहदेव चौरसिया, पप्पू मिश्रा, आशीष रंजन, अधिवक्ता सुमन कुमार, राजीव पटेल, कौशल सिंह, मोहम्मद मुर्शीद और निगम कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *