Headlines

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला आरोपी अरेस्ट:किशनगंज में महिला का अश्लील VIDEO वायरल करने का आरोप




किशनगंज में महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया के जरिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। 11 अप्रैल को दर्ज हुआ था मामला गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनगंज के नारंग कुटी, वार्ड संख्या-11 निवासी नूर आलम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ महिला थाना कांड संख्या 50/26 के तहत 11 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत देकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पर महिला को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। इससे उसे सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। डिजिटल सबूतों की भी जांच, प्राथमिकी दर्ज शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ उपलब्ध दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महिला थाना लाया गया, जहां उससे मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए जाने और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *