![]()
जमुई के बाद समस्तीपुर में कुछ लड़कों ने बीच सड़क एक लड़की से छेड़खानी की। उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अगर सीएम जुबान के पक्के् हैं तो इस्तीफा दें। कुछ दिनों पहले इनका बयान आया था कि रील बनाओगे तो मारे जाओगे। नहीं बनाओगे तो बच जाओगे। इन पर तो खुद 7 हत्या का केस है। दूसरों को बचने का आइडिया दे रहे हैं। ऊधर पीएम चुनाव के वक्त बिहार आए थे तो कहते थे कि रील बनाओ। ये लोग हल्की बात करते हैं। वहीं जदयू कोटे से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि घटनाएं तो अमेरिका और जापान में भी होती हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इनके निर्लज्ज मंत्री ऐसी घटनाओं को ‘छिटपुट घटना’ बताते हैं।’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या समस्तीपुर की घटना को भी छिटपुट घटना ही बताया जाएगा? क्या बिहार में जाति देखकर कार्रवाई होगी और दूसरों को बचाया जाएगा? तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लड़कियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं, अगर सीएम जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें। मंत्री बोले- घटनाएं तो अमेरिका-जापान में भी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटनाएं अमेरिका और जापान में भी हो रही हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई कितनी जल्दी कर रही वो भी तो देखिए। कोई भी देश में घटना बंद नहीं हो सकती है। ऐसा नहीं कह सकते कि कल से कुछ घटना नहीं होगी। वहीं जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि निश्चित तौर पर चिंता करने वाली बात है। इस मामले में पुलिस एक्शन ले रही है। अब जानिए समस्तीपुर घटना के बारे में समस्तीपुर में भी जमुई जैसी छेड़खानी की घटना हुई है। सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो 21 सितंबर से वायरल है। लड़की उन लोगों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन लड़कों ने कभी उसका हाथ पकड़कर खींचा, बाल खींचे तो कभी उसे जबरन खींचकर दूसरी ओर ले गए। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास की बताई जा रही है। समस्तीपुर पुलिस को इसकी जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच दिन पहले 19 सितंबर को बिहार के ही जमुई में भी नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया था। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए 56 सेकेंड के वीडियो में क्या है वो जानिए 56 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सड़क पर खड़ी है। उसे कुछ लड़के परेशान कर रहे हैं। लड़की उनसे बचने की कोशिश करती है। बनियान पहने एक लड़का बार-बार उसका हाथ पकड़ता दिख रहा है। लड़की के विरोध करने पर एक लड़का उसे मारने की कोशिश करता है। ये सब बीच सड़क पर हो रहा है, लेकिन कोई बीच-बचाव के लिए नहीं आया। लड़की बार-बार कहती है कि मुझे छोड़ दो, लेकिन लड़के उसे जाने नहीं देते। लड़की कहती है- रुको, मैं अपने भाई को बुलाती हूं। इस पर लड़के कहते हैं कि ठीक है बुलाओ। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि एक लड़का बाइक के सहारे खड़ा है।
Source link
तेजस्वी बोले-CM सम्राट कहते हैं रील बनाओगे तो मारे जाओगे:समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी; मंत्री ने कहा- घटनाएं अमेरिका-जापान में भी होती हैं
