Headlines

सीवान-ज्वेलरी शॉप लूट-हत्या कांड में एक और गिरफ्तारी:पुलिस ने बाईपास से पकड़ा, अब तक 5 आरोपी अरेस्ट;देशी पिस्टल बरामद




सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में ज्वेलरी शॉप लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र निवासी जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। सीवान बाईपास से हुई गिरफ्तारी सदर-2 एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सीवान बाईपास से जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया। पहले भी लूट के मामले में जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक, जाकिर हुसैन का आपराधिक इतिहास रहा है। वह गोपालगंज जिले में हुई एक लूट की घटना में जेल जा चुका है। टड़वा ज्वेलरी शॉप लूट-हत्या कांड में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों से उसके संपर्क को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार एसडीपीओ के अनुसार, इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अनुसंधान के दौरान अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई। जाकिर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों की पहचान का दावा पुलिस का कहना है कि कांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। 8 सितंबर को लूट के दौरान हुई थी हत्या 8 सितंबर को टड़वा बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप में लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें कार्रवाई में जुट गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *