![]()
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवती के पिता ने सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले युवक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से युवती काफी परेशान रहने लगी थी। परिजनों के समझाने के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पिछले चार-पांच दिनों से उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। घर से बाहर गए परिजन, युवती ने उठाया कदम पिता के मुताबिक, घर के लोग कुछ देर के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान युवती ने घर में लोहे के पाइप से दुपट्टे का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। परिजन जब वापस लौटे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। युवती के पिता ने प्रेमी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने लगाई फांसी:कैमूर में प्रेमी के छोड़कर जाने से आहत थी, चार-पांच दिनों से खाना-पीना भी छोड़ा था
