![]()
नवादा में जदयू की प्रदेश महासचिव कृष्णा कुमारी वर्मा के पटेलनगर आदर्श कॉलोनी स्थित घर में चोरी हुई थी। इस मामले की जांच के लिए एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। SIT की अगुवाई नगर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार कर रहे हैं। टीम में नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जांच अधिकारी एसआई सानू कुमार और डीआईयू की टीम शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच की। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा कुमारी वर्मा अपने पति उमेश कुमार वर्मा के साथ बाहर गई थीं। ज्वेलरी और कैश लेकर भागे चोर 20 सितंबर को जब वे घर लौटीं, तब उन्हें चोरी का पता चला। इससे पहले 15 सितंबर को चोरी हुई थी। इसके बाद नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर में घुसे थे। वे कमरे में रखे जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। डॉग स्क्वायड ने करीब एक घंटे तक घर और आसपास के इलाके में सुराग ढूंढे। हालांकि, तुरंत कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। सभी पहलुओं पर छानबीन जारी इसके बाद डीआईयू की टीम ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। पुलिस तकनीकी सबूतों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, चोरी के इस मामले में तीन संदिग्ध महिलाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। यह भी पता चला है कि साल 2013 में भी कृष्णा कुमारी वर्मा के इसी घर में चोरी हुई थी। पुलिस पुराने मामलों और आसपास हुई दूसरी चोरी की घटनाओं का भी मिलान कर रही है। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 1004/26 दर्ज किया गया है। SIT ने जांच तेज कर दी है।
Source link
जदयू नेता के घर चोरी की जांच करने SIT गठित:नवादा में डॉग स्क्वायड और DIU टीम ने जुटाए तकनीकी सबूत
