Headlines

किशनगंज में पत्नी से 5 लाख दहेज मांगने का आरोप:मारपीट कर घर से निकाला; शिकायत के बाद पति गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल




किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहेज मांगने और पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान हलीम चौक स्थित शमीम कॉलोनी निवासी संतोष कुमार राम के रूप में हुई है। उसकी पत्नी सीमा देवी ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 2012 में किया था प्रेम विवाह, 3 बच्चे हैं सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2012 में संतोष कुमार राम से प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। सीमा के अनुसार, संतोष को पिछले कुछ वर्षों से नशे की लत लग गई है और वह अपनी ज्यादातर कमाई नशे में खर्च कर देता है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह खुद दूसरों के घरों में काम करके बच्चों और परिवार का खर्च चला रही हैं। मायके से 5 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने का आरोप सीमा का आरोप है कि आर्थिक तंगी के बावजूद संतोष लगातार मायके से 5 लाख रुपए दहेज में लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर वह मारपीट करता और मानसिक रूप से परेशान करता था। सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले संतोष ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसका व्यवहार और ज्यादा आक्रामक हो गया। शराब के नशे में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप शिकायत के अनुसार, सोमवार को संतोष शराब के नशे में घर आया और सीमा के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। घायल सीमा का इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह न्याय की मांग को लेकर टाउन थाना पहुंचीं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल शिकायत मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर संतोष कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *