![]()
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बीच राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग गलत कर रहा है। ये राजद्रोह है। वोट चोरी अपराध है। राहुल ने भी वीडियो जारी कर कहा- मैं इलेक्शन कमीशन और इलेक्शन ऑफिसर्स को साफ कह रहा हूं कि आप जो कर रहे हो गलत कर रहे हो। ये राजद्रोह है, देश के खिलाफ है। टाइम आएगा। हम आपको पकड़ेंगे। बचने वाले नहीं हो। उन्होंने कहा- वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। BJP, RSS और EC जिन्होंने इसे ऑर्गनाइज किया, उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। न्याय मिलेगा। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और चुनावी प्रक्रियाओं में बदलाव को लेकर सवाल उठाए गए थे।
Source link
रिपोर्ट-SIR पर 2 चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई:राहुल ने कहा- वोट चोरी संविधान के खिलाफ,
