![]()
कैमूर के डीएम और एसपी ने भभुआ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में लगे छात्र सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर पढ़ाई और ट्रेनिंग से जुड़ी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने कैंपस में कैंटीन, आने-जाने की बेहतर सुविधा और सुरक्षा के लिए CCTV लगाने की मांग रखी। छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने कैंटीन शुरू करने और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के प्लेसमेंट सेल की भी समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जिन छात्रों का अभी तक चयन नहीं हुआ है, उनका डेटाबेस तैयार किया जाएगा। ऐसे छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। 3D प्रिंटर और कंप्यूटर लैब का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने आईटीआई की 3D प्रिंटर लैब, कंप्यूटर लैब और टाटा मोटर्स के सहयोग से संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का जायजा लिया। डीएम ने छात्रों से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रखंड-अंचल कार्यालय का भी किया औचक निरीक्षण इसके बाद डीएम ने भभुआ प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ई-मापी पोर्टल पर लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने और जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। प्रमाण पत्र समय पर जारी करने को कहा डीएम ने आरटीपीएस के तहत जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम और सीएम ग्रामीण आवास योजना की पंचायतवार समीक्षा की और 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…
Source link
कैमूर ITI में छात्रों ने कैंटीन, ट्रांसपोर्ट और CCTV मांगा:DM ने दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश; प्लेसमेंट नहीं पाने वालों का बनेगा डेटाबेस
