Headlines

'भैया मुझे बचा लीजिए..ये मेरा दुपट्टा खींच रहे':दरभंगा में जमुई जैसी वारदात, एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा से मारपीट-छेड़खानी, 2 गिरफ्तार




“सुबह करीब 9 बजे मैं दुकान खोलकर बैठा था। अचानक स्कूल ड्रेस में एक छात्रा दौड़ते हुए मेरी दुकान के अंदर पहुंची और मेरे पीछे छिप गई। उसने कहा- भइया, मुझे बचा लीजिए। उसने बाहर मौजूद दो लड़कों की ओर इशारा करते हुए बताया कि दोनों उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं और उसका दुपट्टा खींच रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।” दरभंगा के जमालपुर में जमुई जैसी वारदात सामने आई है। सोमवार को मिड-टर्म एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में 19 साल के राजू सदा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। इधर, इस घटना को लेकर RJD ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सौतेले बेटे और संतोष सुमन के भाई पर आरोप लगाया है। RJD ने X पर लिखा, “जीतन मांझी ने अपने बेटे को बचाने के लिए जी-जान लगा दिया, लेकिन दरभंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।” AI जेनेरेटेड 3 तस्वीरों से समझिए पूरा मामला अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला नानी के घर से नाव से कोसी पार कर स्कूल एग्जाम देने जा रही थी 10वीं की छात्रा नाबालिग छात्रा का घर दरभंगा जिले में ही है, लेकिन वो अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी नानी का घर किरतपुर हाईस्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर कोसी नदी के दूसरी ओर है। छात्रा रोजाना कोसी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद कुछ दूरी पैदल तय कर स्कूल पहुंचती है। वो दसवीं कक्षा की स्टूडेंट है। उसके पिता गांव में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां किरतपुर चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करती है। ‘करीब 2km पहले से आरोपी पीछा कर रहे थे’ छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सोमवार को किरतपुर हाईस्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने आ रही थी। आरोप है कि दोनों युवक करीब दो किलोमीटर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। मामा के अनुसार, छात्रा को बचाने के लिए एक दुकानदार आगे आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा बचने के लिए पास के एक टूटे-फूटे घर में घुस गई। आरोप है कि दोनों युवक उसका पीछा करते हुए घर के अंदर भी घुस गए और वहां उसके साथ मारपीट की। छात्रा को बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मां को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी छात्रा की मां को दी। उस समय वो किरतपुर चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में काम कर रही थीं। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने छात्रा को आरोपियों से बचाया। घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। मारपीट में छात्रा के गर्दन में चोट लगने की बात बताई गई है। मुखिया बोले- दोनों युवक नशे की हालत में थे किरतपुर पंचायत के मुखिया कैलु दास ने बताया कि मैं सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए घर से निकला था। सड़क पर पहुंचने पर मैंने हंगामा देखा। जानकारी लेने पर पता चला कि नानी के घर से परीक्षा देने आ रही छात्रा के साथ दो युवकों की ओर से जबरन ले जाने और मारपीट की घटना की जा रही है। मुखिया के अनुसार, दोनों युवक किरतपुर गांव के ही रहने वाले हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से करीब आधे घंटे तक मौके पर रहकर छात्रा को सुरक्षित कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उनके अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ा छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक और राजू कुमार सदा को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के बयान और उसकी मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर बोले- बच्ची को हल्की चोट थी, खतरे से बाहर वहीं, किरतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन भारती ने बताया कि सोमवार शाम एक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। परिजनों की ओर से बताया गया कि बच्ची के साथ मारपीट की घटना हुई है। जांच के दौरान बच्ची को हल्की-फुल्की चोटें पाई गईं। उसकी स्थिति सामान्य थी और किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं थी। उपचार के बाद बच्ची को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। छात्रा से छेड़खानी के दोनों आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीण एसपी ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि घटना 21 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे की है। कोशी बांध के पास दो मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। ग्रामीण एसपी के अनुसार, घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने छात्रा को अपने संरक्षण में लेकर उसकी काउंसलिंग कराई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजू सदा नाम का युवक है, जबकि दूसरा नाबालिग है। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार गश्ती कर रही है। क्षेत्र में पुलिस की विशेष टीमों की तैनाती की गई है, जो लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। छात्राओं से अपील की जा रही है कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। दुकानदार बोले- दौड़ते हुए दुकान में घुसी छात्रा, कहा- भैया बचा लीजिए छात्रा को बचाने वाले दुकानदार ने बताया कि लड़की के दुकान में घुसने के बाद मैंने आरोपियों को चेतावनी दी और चले जाने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने मुझे धमकी दी और कहा कि दुकान से छात्रा को बाहर निकालो। मैंने जब इससे इनकार कर दिया तो आरोपियों ने मुझसे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पंचायत के मुखिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख दोनों युवक वहां से भाग निकले। दुकानदार ने बताया कि उन्होंने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *