Headlines

भभुआ- दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी:10-15 लाख का सामान ले गए चोर; पहले आसपास के घरों के दरवाजे रस्सी से बांधे




भभुआ नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में दुर्गा मंदिर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। घटना बीती रात करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच की है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता दुर्गा का सोने का हार, नथिया, कान का मंटिका, बाली और मुकुट समेत पांच कीमती सामान चुरा लिए। चोरी हुए गहनों की बाजार कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पहले आसपास के घरों के दरवाजे रस्सी से बांधे वारदात से पहले चोरों ने मंदिर के आसपास के कुछ घरों के मुख्य दरवाजों को बाहर से रस्सी से बांध दिया था। इसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गहने लेकर फरार हो गए। घरों के दरवाजे बाहर से बंधे होने के कारण लोगों के बाहर निकलने में परेशानी हुई। पार्षद बोले- इलाके में बढ़ी अवैध गतिविधियां स्थानीय पार्षद परमानंद केसरी ने बताया कि इलाके में अवैध गतिविधियां और नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। उनका कहना है कि गांजा, शराब और हेरोइन की बिक्री के कारण ऐसी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। पार्षद ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चोरी के बाद लोगों में गुस्सा घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पार्षद और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही इलाके में असामाजिक तत्वों और नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस बोली- मामले की जांच जारी भभुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को मंदिर में चोरी की जानकारी मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *