Headlines

जमुई छात्रा उत्पीड़न, पूरे बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन:पार्टी की सरकार से 5 मांगें, पटना के कारगिल चौक पर जुटेंगे राजेश राम सहित सभी नेता




जमुई में स्कूली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना के विरोध में कांग्रेस आज पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन करेगी। बिहार कांग्रेस ने सभी जिला और प्रखंड स्तर पर इस प्रदर्शन को आयोजित करने का आदेश जारी किया है। पटना में शाम 4:00 बजे कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सहित कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया कि जमुई में छात्र और छात्रा के साथ रास्ते में जबरन रोककर दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और छात्रा के साथ उत्पीड़न किए जाने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। घटना से संबंधित वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कथित व्यवहार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्या है पूरा मामला बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। जमुई से जुड़ी घटना की कुछ तस्वीरें… मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों लड़के नाबालिग हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जमुई के SP ने बताया, छात्रा और उसका दोस्त नाबालिग हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं। SP के मुताबिक, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। जमुई की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने X पर लिखा- बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह “संस्कृति” नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *