Headlines

समस्तीपुर में डेढ़ साल की बच्ची की मौत:घर के दरवाजे पर खेल रही थी मासूम, पानी भरे गड्‌ढे में गिरने से गई जान




समस्तीपुर बारिश के बाद घर के सामने जमा पानी एक परिवार के लिए काल बन गया। दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिर गई। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद बच्ची के नजर नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद गड्ढे से शव बरामद हुआ। घटना बिथान प्रखंड के बेलसंडी गांव की है। मृतका की पहचान पंकज कुमार शर्मा की डेढ़ वर्षीय पुत्री इशिता कुमारी के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर लरझाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार सुबह सदर अस्पताल भेज दिया। खेल रही थी बच्ची, अचानक हुई गायब मृतका के चाचा अशोक शर्मा ने बताया कि इशिता रविवार को घर के दरवाजे पर परिवार के लोगों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुछ समय के लिए परिजनों की नजर बच्ची से हट गई। बारिश के कारण घर के सामने स्थित गड्ढे में पानी जमा था। खेलते-खेलते बच्ची उसमें गिर गई। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। घर और आसपास के इलाके में खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला। इसके बाद पानी भरे गड्ढे में गिरने की आशंका हुई। दो लोग पानी में उतरे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद शव बरामद किया गया। दो बेटियों में छोटी थी इशिता अशोक शर्मा ने बताया कि पंकज कुमार शर्मा की दो बेटियां हैं। इशिता सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन करीब तीन साल की है। डेढ़ साल की बच्ची की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस लरझाघाट थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित ने बताया कि घर के सामने पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। छानबीन चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *