बैकुंठपुर| पुलिस ने बाला पुल के समीप एनएच-101 पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। मामले में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के बयान पर फरार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
हाइवे से शराब बरामद, तस्कर फरार
