![]()
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अगर देश में ईंधन की कमी हुई तो पेट्रोल की कीमत तेजी से बढ़ सकती है। मंत्री के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब तक करीब 50% बढ़ चुकी है। फिलहाल पेट्रोल 389.14 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल ऑयल मार्केट में तेजी का असर ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। सरकार बढ़ती कीमतों का असर कम करने के लिए कमजोर वर्गों को राहत देने की कोशिश कर रही है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
पाकिस्तानी मंत्री बोले- पेट्रोल 1000 रुपए तक पहुंच सकता है:कमी हुई तो कीमतें बढ़ेंगी; अब तक 50% महंगा हुआ, 389 रुपए लीटर कीमत
