Headlines

आरा में युवक नशाखुरानी गिरोह का का शिकार:घर से बेंगलुरु जाने के लिए निकला था, रास्ते में दोस्त बोलकर खाने में नशीला पदार्थ खिलाया




आरा में पावरगंज सूर्य मंदिर के पास शनिवार को बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकला युवक नशाखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास से नकदी और मोबाइल गायब होने की बात सामने आई है। घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र की है। मोबाइल और पैसे गायब पीड़ित की पहचान सारण (छपरा) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशेन टोला निवासी सिधनाथ सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह(29) के रूप में हुई है। राहुल बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि सड़क मार्ग से बेंगलुरु जाने के लिए अपने घर से निकला था। मंदिर के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति उसके पास आया। दोस्त बताकर साथ चलने और कुछ खाने-पीने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर देखा कि पास रखे पैसे और मोबाइल भी गायब थे। युवक का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज सदर अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। होश में आने और स्थिति सामान्य होने के बाद घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही युवक के साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात करने वाला व्यक्ति कौन था और वह घटना के बाद किस दिशा में फरार हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *