Headlines

19 सितंबर का राशिफल:तुला राशि वालों को प्रमोशन और मीन राशि के लोगों को नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (19 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 19 सितंबर को मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति रहेगी और कोई सपना पूरा हो सकता है। तुला राशि के प्राइवेट सेक्टर के लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों के रुके काम कम मेहनत में पूरे हो सकते हैं। मीन राशि वालों को नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को निवेश में सावधानी रखनी होगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अटका हुआ फाइनेंस संबंधी काम पूरा हो सकता है। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उस पर विचार-विमर्श करने के लिए दिन अच्छा है। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- अपने व्यवहार में संतुलन और धैर्य बनाए रखें। आलस और गुस्से की वजह से बना हुआ काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन रख सकते हैं, लेकिन आपका नुकसान नहीं होगा। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेना वर्तमान व्यवसाय की समझ बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, गलती होने की आशंका है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय दें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान, कब्ज और गैस की वजह से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। योग और व्यायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ रहने का मौका न छोड़ें। इससे संपर्क दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- खरीदारी करते समय पक्का बिल जरूर लें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी और युवा अपने समय का सही उपयोग करें। बेवजह घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से बचें।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। तरक्की आपकी कार्यक्षमता और मेहनत पर निर्भर रहेगी। संपर्क मजबूत करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल यात्रा फायदेमंद रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मौजूदा वातावरण से अपना बचाव जरूर करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। कोई सपना पूरा करने के लिए अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों के साथ फायदेमंद संबंध बनेंगे। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों को गुस्से के बजाय शांति से संभालें। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची हो सकती है। लोन या कर्ज लेने की योजना है तो उस पर दोबारा विचार जरूर करें।

व्यवसाय- कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी समस्या के कारण अपने उसूलों और सिद्धांतों से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और हर महत्वपूर्ण काम में अपनी मौजूदगी रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। डिनर या मनोरंजन से जुड़ा यादगार कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर दिनभर दौड़-धूप रहेगी, लेकिन मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी भी होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को व्यवसाय से संबंधित मार्गदर्शन मिल सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। सोच-समझकर ही कदम उठाएं। घर के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बच्चों के साथ भी समय बिताएं। विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल में मर्यादा बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक चलती रहेंगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में नुकसान हो सकता है, इसलिए आज ऐसे काम टालना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग सार्वजनिक जगह पर सावधान रहें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। युवा प्रेम संबंधों के बजाय करियर पर ज्यादा ध्यान दें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कुछ काम दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रॉपर्टी या किसी खास वस्तु की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम पूरा होने के करीब है। इसलिए जरूरी तैयारी पहले से पूरी रखें। नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। खर्चों में ज्यादा उदारता न दिखाएं और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। आपके सुझाव से संबंधों में सुधार हो सकता है। पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखने में आपको पहल करनी होगी।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा। भले ही आप ज्यादा समय न दे पाएं, कर्मचारियों के साथ अच्छे तालमेल से काम सुचारू रूप से होते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों का काम का दबाव रहेगा। लव- घर और परिवार के प्रति जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। असंतुलित खानपान के कारण जलन और एसिडिटी बढ़ सकती है। तरल पदार्थ ज्यादा लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- समय सकारात्मक है। परिवार के साथ समय बिताकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इससे आपका नुकसान नहीं होगा। अपने काम पर ध्यान रखें। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों को संभाल लेंगे। अपनी योजनाएं और काम करने का तरीका किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोग काम में अतिरिक्त सावधानी रखें। लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। खानपान को लेकर सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला -पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात खुशी और उत्साह देगी। नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार के लोगों की सहमति जरूर लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, हालांकि आप स्थिति संभाल लेंगे। पैसा उधार देने से पहले वापसी सुनिश्चित करें, वरना खुद आर्थिक परेशानी में पड़ सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों पर गंभीरता से विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। अभी पैसा निवेश करना उचित नहीं रहेगा। ऑफिस की नई कार्यप्रणाली से काम आसान होगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांत रहेगा। लव पार्टनर के साथ बिना कारण किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। नियमित चेकअप करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार की वजह से काम बीच में रुक सकता है। इससे गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनाए रखें। अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े फैसले खुद लें और उन पर अमल करें। किसी दूसरे की गलत सलाह नुकसान करा सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है। दूसरों की सलाह पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपने फैसले को महत्व दें। घर के रखरखाव से जुड़ी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी हो सकती है। नेगेटिव- कोशिशों में रुकावट आए तो अपनी एकाग्रता की कमी पर ध्यान दें। दूसरों के मामले में बिना मांगी सलाह देना मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने काम पर ही ध्यान रखें।

व्यवसाय- मीडिया, आर्ट्स और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई ड्यूटी करनी पड़ सकती है। लव- पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य- तनाव का असर पाचन पर पड़ सकता है। योग करें और संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति और भाग्य आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। नेगेटिव- मशीनरी और लोहे के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और मनोबल कमजोर न होने दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजनाएं बनेंगी। मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जल्दबाजी और अति उत्साह से बना काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह तबादले की सूचना मिलने से खुशी होगी। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। समय पर इलाज लेने से स्थिति संभली रहेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आज आप कोई कठोर फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपसी संबंध मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों का फोकस लक्ष्य पर बना रहेगा और उसे हासिल करने में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखें। किसी षड्यंत्र या विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं। यात्रा परेशानी देने वाली हो सकती है। ज्यादा मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है।

व्यवसाय- काम पर ही ध्यान रखें और सफलता के लिए पूरी कोशिश करें। मौजूदा व्यावसायिक कामों के साथ नए काम पर भी ध्यान दें। परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी और फायदा होने की संभावना है। लव- किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की हल्की परेशानी हो सकती है। थोड़ी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है। दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से अचानक सहयोग मिल सकता है और आर्थिक परेशानी भी दूर हो सकती है। नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बीती नकारात्मक बातों में उलझकर ऊर्जा बर्बाद न करें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में पूरे करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका अच्छा योगदान रहेगा। स्वास्थ्य- लापरवाही और तनाव के कारण बदहजमी और एसिडिटी बढ़ सकती है। संतुलित भोजन लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *