Headlines

बैद्यनाथ हत्याकांड-कुख्यात एजाज पर 25 हजार का इनाम:सीतामढ़ी कोर्ट से वारंट लेकर घर की कुर्की, फरार आरोपी पर पुलिस ने बढ़ाया दबाव




सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के फरार आरोपी कुख्यात मोहम्मद एजाज पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की-जब्ती का वारंट लिया। इसके बाद शुक्रवार को डुमरा थाना पुलिस ने उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई एडिशनल एसपी आशीष आनंद के नेतृत्व में की गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… केथरिया का रहने वाला है मोहम्मद एजाज पुलिस के अनुसार, मोहम्मद एजाज डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया का रहने वाला है। उसके खिलाफ सीतामढ़ी में आठ और मुजफ्फरपुर में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गई थी गोली 12 सितंबर की सुबह बैद्यनाथ महतो केथरिया इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने बैद्यनाथ महतो को आठ गोलियां मारी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद भड़का था लोगों का आक्रोश हत्याकांड के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। इस दौरान कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी पुलिस नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में मोहम्मद एजाज के खिलाफ पहले इनाम घोषित किया गया और गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट से कुर्की-जब्ती का वारंट हासिल किया गया। एसपी बोले- आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा एसपी अमित रंजन ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत इनाम घोषित करने और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए बढ़ाया गया दबाव पुलिस की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद मोहम्मद एजाज पर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर लगातार छापेमारी कर रही है। हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए अहम चुनौती बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *