Headlines

सीतामढ़ी हाईवे पर ट्रक ने युवक को रौंदा,मौत:हादसे में शरीर के हुए टुकड़े, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन




सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक के शरीर के टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर बाजार निवासी सुमन कुमार(25) के रूप में हुई है। सुमन कुमार रात में सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आगजनी भी की। लोगों के विरोध के चलते कुछ देर तक हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा। प्रदर्शनकारी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही बीडीओ, थानाध्यक्ष और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों से बात कर उन्हें समझाया और स्थिति को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *