Headlines

कैमूर में ब्लैक स्पॉट की जियो-टैगिंग कर होगा कायाकल्प:17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा पखवाड़ा, सफाईमित्र सुरक्षा शिविर-श्रमदान पर जोर




कैमूर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ पखवाड़े की शुरुआत हुई। यह अभियान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान डीएम समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के सात संकल्पों की शपथ ली। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिला पदाधिकारी ने जिले में मौजूद उपेक्षित कचरा स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट्स की जियो-टैगिंग कराने का निर्देश दिया। इन स्थानों का कायाकल्प कर वहां की तस्वीरें SHS पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। स्कूलों में होंगी पेंटिंग-निबंध प्रतियोगिताएं स्वच्छता अभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूलों में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके जरिए बच्चों और युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास होगा। 30 सितंबर को सफाईमित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सफाईमित्रों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल होगी। ‘कबाड़ से जुगाड़’ और रीसाइक्लिंग मेला अभियान के दौरान ‘कबाड़ से जुगाड़’ और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग मेले का आयोजन भी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे कचरे के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहन मिलेगा। 1 अक्टूबर की सुबह 8 बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत देशव्यापी सामूहिक श्रमदान होगा। इसमें जिले के लोगों से भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। 2 अक्टूबर को होंगी विशेष ग्राम सभाएं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। डीएम ने जिलेवासियों से ‘मेरा गांव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता समेत जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *