![]()
शिवहर में गर्लफ्रेंड से देर रात मिलने आए युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा उत्तरी वार्ड नंबर-3 की है। मृतक की पहचान अंबा उत्तरी निवासी भरत साह के बेटे ललन कुमार के रूप में हुई है। ललन कुमार बुधवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों को उसके आने की खबर लग गई। आरोप है कि युवक को पकड़कर पीटा गया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी से उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग सदमे में हैं। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पिपराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। प्रभारी एसडीपीओ ईशानी सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, हत्या की असली वजह, मारपीट में शामिल लोग और पूरी घटना की जांच अभी जारी है। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक वहां किससे मिलने गया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसके पहुंचने के बाद विवाद कैसे शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की पूरी बात साफ होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या:शिवहर में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया हमला, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
