Headlines

पिता-दादी पर ढाई साल की बच्ची की हत्या का आरोप:दहेज उत्पीड़न का चल रहा केस, मां बोली-ससुराल वाले बेटी को ले गए थे साथ




बांका में बुधवार की शाम ढाई साल की बच्ची की संदेहास्पद मौत हो गई है। घटना जमदाहा ओपी क्षेत्र के जमखूंट गांव की है। बच्ची की पहचान भवेश यादव की बेटी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची की मां सुनीता देवी ने दहेज उत्पीड़न को लेकर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर पुष्पा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने जमदाहा ओपी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। सुनीता देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उन्हें ससुराल में परेशान किया जाता था। इस मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस भी चल रहा है। इसी वजह से वह अभी अपने मायके में रह रही हैं। सास बच्ची को ले गई थी साथ सुनीता के अनुसार, कुछ महीने पहले वह बांका में कोर्ट के काम से गई थीं। उसी दौरान उनकी सास बच्ची पुष्पा को अपने साथ जमखूंट स्थित घर ले गई थीं। सुनीता देवी का आरोप है कि मंगलवार रात उनके पति भवेश यादव, सास बिजली देवी, ससुर भीम यादव और सौतन रिंकू देवी ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने परिवार के साथ जमखूंट पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार जानकारी मिलने पर जमदाहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेजा गया। घटना के बाद शिकायत में नामजद सभी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अहमद ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की असली वजह पता चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *