![]()
खगड़िया में बुधवार सुबह पैर फिसलने से युवक की पोखर में डूबकर मौत हो गई। घटना बछौता पंचायत की है। मृतक की पहचान बछौता पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी कैलाश ठाकुर के बेटे नीतीश कुमार(19) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीतीश बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। वह भिड़याही पोखर के पास पहुंचा। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पोखर के पास हाथ धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नीतीश को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया। स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश इस दौरान एक महिला की नजर पोखर में डूब रहे युवक पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लेकिन तब तक नीतीश गहरे पानी में डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, पर बचा नहीं पाए। घटना की जानकारी मिलते ही मोरकाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। हाथ धोते समय पैर फिसला घटना की खबर मिलने पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने इस घटना पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश सुबह टहलने के लिए निकला था। पोखर में हाथ धोते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। परिजनों ने बताया कि नीतीश परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता और बड़े भाई भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। विधायक बबलू कुमार मंडल ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के बीमार सदस्यों को भी अस्पताल लाने के लिए कहा गया है। उनकी तरफ से जो भी मदद हो सकेगी, वह की जाएगी।
Source link
भिड़याही पोखर में डूबने से युवक की मौत:खगड़िया में मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था घर से, हाथ धोते समय पैर फिसला
