Headlines

PM के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील:अररिया में सांसद बोले- 17 सितंबर को घरों में दीप जलाएं; विकसित भारत का संकल्प लें




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर बीजेपी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। इसी के तहत अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के लोगों से खास अपील की है। सांसद ने लोगों से कहा है कि 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना के लिए होगा। दीया विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक सांसद ने कहा कि यह दीपक सिर्फ प्रधानमंत्री के जन्मदिन का प्रतीक नहीं है। यह विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने के सबके संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना सिर्फ सरकार का नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प है, जो सेवा, समर्पण और भागीदारी से पूरा होगा। गरीब, महिला, युवा और किसान के विकास का जिक्र सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और लोगों की भलाई के नए मुकाम छू रहा है। गरीबों की भलाई, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसानों के हित और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प पर देश की जनता को पूरा भरोसा है। सोशल मीडिया पर भी अभियान की चर्चा सांसद ने अररिया लोकसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीया जलाकर लोग राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। सांसद की अपील सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा में है। लोग ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प से जोड़कर यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *