![]()
बांका जिले के रजौन प्रखंड की चार पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए गए। मंझगाय-डरपा, धायहरना-महगामा, संझा-श्यामपुर और मोरामा-बनगांव पंचायत में ये शिविर आयोजित हुए। इनमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम अंशुल अग्रवाल मंझगाय-डरपा पंचायत के शिविर में पहुंचे। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। मंच का संचालन पंकज कुमार ने किया। डीएम ने शिविर में आए ग्रामीणों से सीधे बात की। उन्होंने पेंशन, आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और प्रमाण-पत्र जैसी सरकारी सेवाओं के लाभ की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आवेदन प्रक्रिया और विभागों से जुड़ी अपनी परेशानियां भी बताईं। डीएम ने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इससे पहले डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने अलग-अलग विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। शिविर में पंचायत क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ थी। डीएम ने अपने भाषण में सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। लाभार्थियों को दिए गए प्रस्तुति पत्र, जीविका दीदियों को चेक शिविर में कई लाभार्थियों को प्रस्तुति पत्र दिए गए। जीविका दीदियों को चेक भी मिले। इस दौरान डीएम ने एनएच-133ई भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग की खराब सड़क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही होगी। एनएचएआई से बात करके जल्द सड़क की मरम्मत कराने की कोशिश की जा रही है। शिविर में आवेदन की भी सुविधा डीएम ने बताया कि सहयोग शिविर में सभी विभागों के स्टॉल थे। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन करने की सुविधा दी गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जो लोग किसी वजह से शिविर में नहीं आ पाए, वे सहयोग पोर्टल के जरिए भी अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, सीडीपीओ चंचला कुमारी, मंझगाय-डरपा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। सहयोग शिविर से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…
Source link
बांका की 4 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर:डीएम ने लोगों से पेंशन-आवास-राशन की जानकारी ली; सड़क जल्द ठीक कराने की बात कही
