Headlines

Delhi-Nawada Special Train | Vikramshila Express Festive Schedule 2026



आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने भागलपुर और दिल्ली के बीच विक्रमशिला क्लोन स्पेशल ट्रेन शुरू की है।

.

इस ट्रेन का ठहराव नवादा और वारिसलीगंज रेलवे स्टेशनों पर भी दिया गया है। इससे नवादा जिले के यात्रियों को दिल्ली सहित रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे की तरफ से जारी समय-सारणी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर दिन चलेगी।

25 नवंबर 2026 तक हर दिन चलेगी ट्रेन

वहीं, गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर दिन चलेगी। भागलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन वारिसलीगंज स्टेशन पर सुबह 8:02 बजे पहुंचेगी और 8:04 बजे रवाना होगी।

इसके बाद यह ट्रेन नवादा स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी और 8:22 बजे आगे बढ़ेगी।

सुबह 8:06 बजे पहुंचेगी नवादा स्टेशन

वहीं, दिल्ली से भागलपुर आने वाली ट्रेन नवादा स्टेशन पर सुबह 8:06 बजे पहुंचेगी और 8:08 बजे रवाना होगी। वारिसलीगंज स्टेशन पर इसका आने का समय सुबह 7:51 बजे और जाने का समय 7:53 बजे तय किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया और गया जैसे कई बड़े स्टेशनों से होकर दिल्ली तक जाएगी। रास्ते में यात्रियों को अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और अलीगढ़ जैसे शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज के लोगों को इस ट्रेन से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। इस अतिरिक्त ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *