Headlines

भोजपुर- बाढ़ प्रभावितों को आज राहत सामग्री बांटेंगी अक्षरा सिंह:बालौटी में पानी घुसने के कारण बांध पर पहुंचे लोग, बोले- खाना-पानी जुटाना मुश्किल




भोजपुर में बाढ़ में घर-बार छोड़कर बिलौटी गांव के टाड़ पर शरण लेने को मजबूर ज्वइनिया के विस्थापित परिवारों से मिलने मंगलवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचेंगी। वे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने के साथ उनके बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगी। शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव के टाड़ पर पिछले कई दिनों से छेड़ नदी के बाढ़ के पानी के कारण ज्वइनिया के बड़ी संख्या में परिवार विस्थापित होकर रह रहे हैं। बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद इन परिवारों को अपना घर और सामान को पानी डूबे देखकर काफी दुखित है। विस्थापितों के सामने खाना-पानी जुटाने की चुनौती टाड़ पर रह रहे विस्थापितों के सामने सबसे बड़ी परेशानी भोजन की है। कई दिनों से पानी से घिरे होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी ठिकानों में रहने वाले परिवारों को खाना, पीने का पानी और जरूरी सामान के लिए दूसरों की मदद का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में अक्षरा सिंह के पहुंचने और राहत सामग्री बांटने की खबर से विस्थापित परिवारों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ ने उनकी जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी है। अब राहत सामग्री मिलने से कम से कम कुछ दिनों के लिए भोजन और जरूरी सामान की चिंता कम होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *