Headlines

मुंगेर में 50 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं स्थापित:मंगल बाजार में 20 फीट ऊंची मूर्ति, अनंत चतुर्दशी तक चलेगी पूजा




मुंगेर शहर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर मंगलवार को जिलेभर में उत्साह देखा जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 से 20 फीट तक ऊंची गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से सजे पंडाल श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं। सुबह-शाम आरती के साथ पंडालों में भजन-कीर्तन भी शुरू हो गए हैं। चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है। भजन-कीर्तन और झांकी का आयोजन शहरी क्षेत्र में बेकापुर दुर्गा स्थान के पास मुंगेर शहर की एक नंबर गणेश प्रतिमा को वैदिक मंत्रों के साथ पंडाल में स्थापित किया गया। किराना पट्टी स्थित मनकेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास 15 फीट, मंगल बाजार में करीब 20 फीट और माधोपुर में करीब 18 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाएं लगाई गई हैं। शहर में करीब 50 से ज्यादा जगहों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणेश पूजा समितियां इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगी। कई पूजा स्थलों पर भक्ति जागरण, भजन-कीर्तन और झांकी का आयोजन किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी तक चलेगी पूजा श्रद्धालुओं के बीच रोजाना महाभोग और महाआरती का प्रसाद बांटा जाएगा। यह पूजा अनंत चतुर्दशी तक चलेगी। विसर्जन के दिन शहर के प्रमुख घाटों तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। सदर मुंगेर के साथ-साथ जमालपुर, बरियारपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर, तारापुर, संग्रामपुर, टेटिया बंबर और असरगंज प्रखंड में भी अलग-अलग जगहों पर गणेश प्रतिमाएं लगाई गई हैं। कई पूजा समितियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं को चुना है। इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पूजा पंडालों में सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने समितियों को बालू और पानी रखने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली, कासिम बाजार, मुफस्सिल, पूरबसराय और वासुदेवपुर थाना पुलिस अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। पुलिस ने पूजा समितियों के सदस्यों से शांतिपूर्ण माहौल में महोत्सव मनाने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु गणपति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *