- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (15 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 15 सितंबर को कई राशियों के लिए पैसा, नौकरी और कारोबार से जुडे अच्छे मौके बनेंगे। मेष राशि वालों की रुकी हुई इनकम फिर शुरू हो सकती है और प्रॉपर्टी की डील होने के योग हैं। मिथुन का अटका फाइनेंस का काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को बडा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कन्या राशि वालों को पार्टनरशिप के कारोबार में महत्वपूर्ण ऑर्डर और मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि वालों के नए प्रोजेक्ट से भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मकर राशि वालों को बडा ऑर्डर मिलने से अच्छा लाभ होने की संभावना है। कुंभ राशि के कारोबार में लाभ की स्थिति सुधरेगी।
12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए डॉ. अजय भाम्बी से…
मेष – पॉजिटिव- रुकी हुई इनकम का कोई स्रोत फिर शुरू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन इसका आपकी कार्यप्रणाली पर नकारात्मक असर नहीं पडेगा। मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेगेटिव- करीबी रिश्तों में ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं रखना परेशानी दे सकता है, इसलिए व्यावहारिक रहें। इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा हो सकता है। किसी भी काम में अपने बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कारोबार की कोई योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से समस्याएं कम होंगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुडी डील होने से खुशी मिलेगी। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें। तनाव से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- समय अच्छा है। अपने कर्म पर भरोसा रखें, भाग्य भी साथ देगा। घर में अनुशासन और शांत माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। मेहनत और समझदारी से अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। नेगेटिव- जमीन या वाहन खरीदने की योजना है तो दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से माहौल नकारात्मक हो सकता है और इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पडेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी। लंबित योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लग सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी होगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। फाइनेंस से जुडा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- कुछ चुनौतियों का सामना करना पड सकता है। गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा होगा, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत का भी खास ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होंगी। अपनी जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। नए काम से जुडा कोई प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले उसकी दोबारा जांच जरूर करें। लव- परिवार के लोग आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी में लापरवाही न करें। दिनचर्या संतुलित रखें और खानपान का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- आज आपके सामने कई विकल्प रहेंगे। सही फैसला लेने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से जुडा विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का सही समय है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी उपयोगी रहेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में भी मनोबल बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें और उसकी बातों में न आएं, वरना नुकसान हो सकता है। खरीदारी करते समय भी सावधान रहें, ठगी की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढाव रहेगा, इसलिए तय रणनीति बनाकर काम करें। फाइनेंस से जुडे कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पार्टनरशिप के व्यवसाय में साथी से संबंध खराब न होने दें। नौकरीपेशा लोगों को कोई बडा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर और तालमेल वाले रहेंगे। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम परेशान कर सकते हैं। लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक रहें। इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढेगा। घर के बडे-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ मंदी रह सकती है, लेकिन मेहनत और योग्यता से स्थिति काफी हद तक संभाल लेंगे। दिखावे से बचें। पार्टनरशिप से जुडे काम में पुराने विवादों को हावी न होने दें और वर्तमान स्थिति सुधारने पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई अच्छा फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुडी परेशानी वाले लोग अपना खास ध्यान रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की भी अच्छी संभावना बन रही है। नेगेटिव- लोगों के बीच किसी की आलोचना या निंदा न करें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। किसी अप्रिय समाचार से परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप से जुडे कारोबार में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे भविष्य से जुडी योजनाएं कुछ हद तक स्पष्ट होंगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है। लव- जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं और इसका असर उनकी सेहत पर भी पड सकता है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और जोडों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। व्यायाम और योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- समय पूरी तरह पक्ष में नहीं है, लेकिन हर परिस्थिति में तालमेल बनाकर आप दिन को काफी हद तक अपने अनुकूल कर लेंगे। सामाजिक और सोसाइटी से जुडे कामों में योगदान देने से पहचान बढेगी। रिश्तेदारों के आने और मेल-मुलाकात से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- युवा भविष्य से जुडा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में लिया फैसला बदलना पड सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। अपने निजी कामों के लिए समय न निकाल पाने से मन में असंतोष रह सकता है।
व्यवसाय- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इसलिए कार्यस्थल पर ही ध्यान रखें। फिलहाल यात्रा और मार्केटिंग से जुडे काम टालना बेहतर रहेगा। किसी योजना या शेयर में पैसा लगाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लें। सरकारी गतिविधियों से जुडे व्यवसाय में अच्छा फायदा होने की संभावना है। लव- आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा थकान और तनाव की वजह से भूख कम लग सकती है और अपच हो सकता है। मॉर्निंग वॉक और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति से सही मार्गदर्शन मिलेगा और आप अपने काम को अच्छी तरह पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। नेगेटिव- ज्यादा भावुक होने से लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। समय के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। रुपए-पैसे के लेनदेन में लापरवाही न करें। ठगी या धोखे का शिकार होने की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार में नए प्रोजेक्ट से जुडा ठोस और महत्वपूर्ण फैसला ले पाएंगे। इससे आने वाले समय में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुडे व्यवसाय में जल्दी अच्छी डील हो सकती है। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर अच्छी यादें ताजा होंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बिना वजह चिंता के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से सही दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। अपनी पसंद के कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। नेगेटिव- लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। घर में रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि इसका असर रिश्तों पर न पडे। केवल योजनाएं बनाने में समय खराब न करें, उन्हें अमल में भी लाएं।
व्यवसाय- कारोबार के लिए लोन या उधार लेने की सोच रहे हैं तो दोबारा विचार करें। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई चुनौतियां आ सकती हैं। अनुभवी लोगों की मदद लेना जरूरी होगा। अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा कहीं न लगाएं। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर तकरार हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द और एसिडिटी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लें तो उस पर कायम रहें, इससे फायदा होगा। घर में अनुशासन और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। भविष्य से जुडी कोई योजना सफल न हो तो तनाव लेने के बजाय दोबारा प्रयास करें। एक व्यक्ति की बात दूसरे तक पहुंचाने से बचें। महिलाओं को इस मामले में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में भागदौड रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई बडा ऑर्डर मिलने से अच्छा लाभ हो सकता है। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। ऑफिस में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें और छोटी बातों से घबराएं नहीं। लव- घर में मेहमान आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन से मनोबल प्रभावित हो सकता है। ज्यादा भागदौड न करें और आराम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ बातचीत करके लिया फैसला अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- पारिवारिक रिश्तों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। उनकी समस्याओं का समाधान होने से उनका आत्मविश्वास बढेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति सुधरेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी एकाग्रता और मौजूदगी से माहौल अनुशासित रहेगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में छोटी गलतफहमी अलगाव जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। लव- घर का माहौल प्रेम और सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान-सम्मान प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और नकारात्मक सोच की वजह से मनोबल कम हो सकता है। इसका असर कार्यक्षमता पर भी पडेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से नए अनुभव मिलेंगे। संपत्ति से जुडा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है, इसलिए कोशिश जारी रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- घर से जुडे कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। बच्चों से बात करते समय उनके नजरिए को भी समझें। रिश्तेदारों से विवाद न होने दें। समस्याओं को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा। पार्टनरशिप का व्यवसाय पहले की तरह चलता रहेगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। लव- परिवार के लोगों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएं। इससे आपसी तालमेल और संबंध बेहतर बने रहेंगे। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले से जुडी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जरूरत हो तो समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

