![]()
पटना नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े अभियान में तेजी लाने के लिए राजस्व टीम के साथ सफाई निरीक्षकों, सेक्टर सुपरवाइजर और जोन प्रभारियों को भी जोड़ दिया है। इन कर्मियों को प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट, स्व कर निर्धारण, टैक्स भुगतान और स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर कर्मियों को नए प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट, पुरानी संपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन, आवश्यक दस्तावेज और स्थल निरीक्षण के दौरान किए जाने वाले सत्यापन की जानकारी दी गई। 30 सितंबर तक स्व कर निर्धारण और भुगतान की अपील प्रशिक्षण के दौरान टैक्स के दायरे से बाहर चिह्नित बिजली उपभोक्ताओं की सूची कर्मियों को उपलब्ध कराई गई। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर संबंधित संपत्तिधारकों को 30 सितंबर तक स्व कर निर्धारण कराने और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए जागरूक करें। 1 अक्टूबर से चिह्नित संपत्तियों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी संपत्ति का टैक्स असेसमेंट नहीं पाया गया, तो नियमानुसार 100 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ टैक्स असेसमेंट किया जाएगा। वहीं, बकायेदारों को भी 30 सितंबर तक भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर प्रति माह 1.5 प्रतिशत पेनाल्टी देय होगी। फ्लोर, क्षेत्रफल और उपयोग की होगी जांच स्थल निरीक्षण के दौरान संपत्ति के कुल फ्लोर, क्षेत्रफल, उपयोग और सड़क की श्रेणी की जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि संपत्ति आवासीय, गैर-आवासीय, स्व-उपयोग या किराये पर उपयोग की जा रही है। मौके पर उपलब्ध जानकारी का मिलान पूर्व निर्धारित संपत्ति टैक्स डिटेल से किया जाएगा। नगर निगम ने सभी अंचलों को अपार्टमेंट और अन्य चिह्नित संपत्तियों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। स्थल निरीक्षण से प्राप्त जानकारी को संकलित कर कंट्रोल रूम के साथ साझा किया जाएगा, ताकि टैक्स के दायरे से बाहर की संपत्तियों का पता लगाकर उनका नियमानुसार टैक्स असेसमेंट किया जा सके। क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा निगम ने संपत्तिधारकों की सुविधा के लिए कर्मियों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराया है। इसके माध्यम से करदाता संबंधित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान कर्मियों के माध्यम से किसी भी स्थिति में नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। नकद भुगतान केवल नगर निगम कार्यालय के अधिकृत टैक्स काउंटर पर किया जा सकेगा। रविवार को 208 संपत्तियों से 10.23 लाख रुपये कर संग्रह राजस्व संवर्धन अभियान के तहत रविवार को नगर निगम के सभी अंचलों के टैक्स काउंटर खुले रहे। राजस्व और सफाई टीमों का संयुक्त प्रशिक्षण, स्थल निरीक्षण और बकायेदारों से घर-घर संपर्क अभियान भी जारी रहा। इस दौरान 208 संपत्तिधारकों से करीब 10.23 लाख रुपये संपत्ति कर प्राप्त हुआ। अभियान के दौरान करीब 50 संपत्तियों का नया कर निर्धारण किया गया। 15 संपत्तियों का स्व पुनर्मूल्यांकन हुआ, जबकि दो संपत्तियों के निर्धारित विवरण में अंतर मिलने पर पेनाल्टी लगाकर दोबारा पुनर्मूल्यांकन किया गया।
Source link
प्रॉपर्टी टैक्स अभियान में सफाई निरीक्षकों को जोड़ा गया:1 अक्टूबर से चिह्नित संपत्तियों का होगा स्थल निरीक्षण, टैक्स असेसमेंट नहीं मिलने पर लगेगी 100% पेनाल्टी
