Headlines

देशभर में आज से गणेश उत्सव की शुरुआत:लालबाग के राजा मंदिर शिव की थीम पर सजा, इंदौर में 3 टन मिट्टी से बने बप्पा




देशभर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। इस साल मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और बप्पा का स्वरूप महादेव (शिव) की थीम पर आधारित है, जिसके केंद्र में एक विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है। इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति-पशु कल्याण का संदेश देने के रूप में सजाया गया है। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यहां मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है। देश के अन्य शहरों से गणेश महोत्सव की तस्वीरें…
देशभर में गणेशोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *