Headlines

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (14 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 14 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके बनेंगे। मिथुन राशि वालों को डिजिटल मीडिया और रिसर्च से जुडे काम में नया अवसर मिल सकता है। सिंह राशि के व्यापारियों को दूर के क्लाइंट से बडा ऑर्डर मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को दूसरे शहर या विभाग से करियर का मौका मिल सकता है।

धनु राशि के लोगों को नया प्रोजेक्ट और उपयोगी संपर्क मिलेगा। मकर राशि वालों के प्रमोशन या बेहतर पद से जुडी बातचीत आगे बढ सकती है। कुंभ राशि के लोगों को अचानक निवेश, साझेदारी या पुराने आवेदन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि वालों के करियर में स्थिर लाभ के संकेत हैं। जानिए टैरो कार्ड के मुताबिक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द एम्परर आज परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण फैसले की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा। किसी पुराने पारिवारिक नियम में बदलाव पर चर्चा हो सकती है। भावनाओं के बजाय साफ सोच आपको सही दिशा देगी।

करियर- प्रबंधन क्षेत्र से जुडे लोगों को टीम संभालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में वरिष्ठ आपकी निर्णय क्षमता पर भरोसा करेंगे। किसी महत्वपूर्ण अनुबंध पर आपकी अंतिम मंजूरी जरूरी हो सकती है। अधिकार बढने के साथ जिम्मेदारी भी बढेगी। लव- प्रेम संबंधों में गंभीरता बढेगी। लंबे रिश्ते में विवाह से जुडा फैसला सामने आ सकता है। अविवाहित लोगों को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश मतभेद पैदा कर सकती है। साथी की राय सुनना जरूरी रहेगा। हेल्थ- लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न बैठें। हल्की स्ट्रेचिंग राहत देगी। काम के दबाव में भोजन न छोडें। पर्याप्त पानी पिएं और नियमित नींद लें। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8

वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज काम स्थिर गति से आगे बढेगा। परिवार की किसी जरूरी जिम्मेदारी को धैर्य से पूरा करना होगा। घर से जुडा भुगतान समय पर करना जरूरी रहेगा। आर्थिक स्थिति नियंत्रण में रहेगी। किसी रिश्तेदार की व्यावहारिक मदद करनी पड सकती है। घर की कोई पुरानी वस्तु फिर उपयोग में आ सकती है। छोटी प्रगति भी महत्वपूर्ण रहेगी।

करियर- काम में निरंतरता सफलता दिलाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को नियमित पढाई से फायदा होगा। ऑफिस में रिकॉर्ड या दस्तावेज से जुडी जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को तुरंत नतीजा न मिले, फिर भी संपर्क बनाए रखें। लव- रिश्ते में स्थिरता रहेगी। साथी बडे वादों के बजाय छोटे कामों से अपना लगाव दिखाएगा। अविवाहित लोगों को धीरे-धीरे बढता आकर्षण महसूस हो सकता है। दूर रहने वाले रिश्ते में नियमित संपर्क बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ- लंबे समय तक बैठने से पैरों में भारीपन हो सकता है। बीच-बीच में चलते रहें। भोजन का समय न बिगाडें। हल्का खाना और पर्याप्त नींद थकान कम करेगी। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 4

मिथुन – द स्टार आज उम्मीद से भरा नया अवसर सामने आ सकता है। किसी रुकी हुई इच्छा को लेकर फिर उत्साह जागेगा। परिवार में कोई आपके सपने का समर्थन करेगा। भविष्य के लिए नई बचत योजना पर विचार हो सकता है। घर में रचनात्मक बदलाव का विचार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच किसी निराश सदस्य का मन भी बेहतर करेगी।

करियर- डिजिटल मीडिया या तकनीकी संचार से जुडे लोगों को प्रभावशाली अवसर मिल सकता है। नौकरी में आपका आइडिया किसी नए प्रोजेक्ट का आधार बन सकता है। रिसर्च क्षेत्र में लंबे समय से की गई मेहनत का उपयोगी नतीजा मिलेगा। उद्यमियों का किसी मार्गदर्शक या निवेशक से संपर्क हो सकता है। लव- प्रेम संबंधों में उम्मीद लौटेगी। पुराने तनाव के बाद साथी के साथ सहजता बढ सकती है। दूर रहने वाले रिश्ते में भविष्य की मुलाकात को लेकर उत्साह रहेगा। लंबे संबंध में दोनों अपने व्यक्तिगत सपनों पर बात करेंगे। साथी आपके लक्ष्य को समझने की कोशिश करेगा। हेल्थ- हल्की सुस्ती महसूस हो तो खुली हवा में टहलें। सकारात्मक सोच ऊर्जा बढाएगी। भोजन में ताजे फल शामिल करना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- सुनहरा भूरा, लकी नंबर- 7

कर्क – सिक्स ऑफ कप्स आज पुरानी यादें अचानक सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी पुराने परिचित का आगमन हो सकता है। पुरानी तस्वीरें या सामान देखकर भावनाएं जागेंगी। किसी रिश्तेदार के साथ सालों पुरानी नाराजगी खत्म हो सकती है। पुराने निवेश या भुगतान से जुडी जानकारी मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताना खुशी देगा।

करियर- पुराना संपर्क करियर में उपयोगी साबित होगा। पहले साथ काम कर चुके व्यक्ति से नया प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में आपकी पुरानी विशेषज्ञता फिर काम आएगी। पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। आपका अनुभव नई संभावना का आधार बनेगा। लव- प्रेम संबंधों में अतीत की दस्तक हो सकती है। पुराने साथी का संदेश अचानक भावनाएं जगा सकता है। कुछ लोगों को बचपन के परिचित के प्रति नया आकर्षण महसूस हो सकता है। लंबे रिश्ते में पुरानी अच्छी यादें फिर गर्मजोशी बढाएंगी। अतीत लौटे तो वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसला लें। हेल्थ- शाम को शांत गतिविधियों में समय बिताएं। भारी भोजन से बचें। मौसम में नमी के कारण त्वचा पर खुजली या परेशानी हो तो स्वच्छता रखें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

सिंह – द चैरियट आज किसी लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढेंगे। परिवार में यात्रा या वाहन से जुडा फैसला हो सकता है। जरूरी काम समय से पहले पूरा करने का दबाव रहेगा। यात्रा या स्थान परिवर्तन पर खर्च संभव है। किसी करीबी से छोटी बहस हो सकती है, लेकिन बात जल्दी संभल जाएगी। आत्मविश्वास परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।

करियर- नौकरी में दूसरे शहर से जुडी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को दूर के क्लाइंट से बडा ऑर्डर मिल सकता है। लॉजिस्टिक्स से जुडे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण काम संभालना पड सकता है। नई भूमिका चुनौतीपूर्ण रहेगी। सही समय पर फैसला आपको दूसरों से आगे ले जाएगा। लव- साथी से दूरी कम करने की कोशिश सफल होगी। मिलने के लिए अचानक यात्रा बन सकती है। लंबे रिश्ते में भविष्य को लेकर साफ फैसला होगा। साथी आपके व्यस्त करियर को समझेगा, लेकिन समय की कमी को लेकर शिकायत भी कर सकता है। हेल्थ- ज्यादा देर धूप या गर्म वातावरण में रहने से सिर भारी हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं। अचानक भारी व्यायाम न करें। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1

कन्या – जस्टिस आज सही और गलत के बीच साफ फैसला लेना होगा। परिवार में संपत्ति या जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हो सकती है। कागजी काम ध्यान से करें। आर्थिक मामलों में हिसाब साफ रखना जरूरी रहेगा। किसी सदस्य के साथ पुरानी शिकायत निष्पक्ष बातचीत से सुलझ सकती है। भावनाओं से ज्यादा तथ्यों पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।

करियर- काम में नियम और सटीकता महत्वपूर्ण रहेगी। कानून से जुडे लोगों को किसी दस्तावेज में महत्वपूर्ण बिंदु मिल सकता है। नौकरी में अनुबंध या सेवा शर्तों की समीक्षा करनी पड सकती है। छोटी प्रशासनिक गलती भी परेशानी दे सकती है, इसलिए हर कागज ध्यान से जांचें। लव- साथी किसी पुराने व्यवहार को लेकर जवाब मांग सकता है। लंबे रिश्ते में जिम्मेदारियों के संतुलन पर चर्चा होगी। अविवाहित लोग आकर्षण से ज्यादा व्यक्ति के व्यवहार को महत्व देंगे। दूर रहने वाले रिश्ते में समय और उम्मीदों को लेकर नियम तय हो सकते हैं। ईमानदार बातचीत संबंध मजबूत करेगी। हेल्थ- पर्याप्त नींद लें। भोजन के बीच ज्यादा लंबा अंतर न रखें। पानी की कमी से थकान बढ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और कुछ देर गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- गहरा बैंगनी, लकी नंबर- 6

तुला – थ्री ऑफ वांड्स आज आपका ध्यान भविष्य की ओर रहेगा। परिवार में दूर की यात्रा या किसी नए स्थान से जुडी योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार से दूसरे शहर की उपयोगी जानकारी मिलेगी। भविष्य की बडी जरूरत के लिए बचत बढाने का विचार आएगा। घर में किसी नए अवसर पर चर्चा होगी।

करियर- निर्यात या अंतरराज्यीय व्यापार से जुडे लोगों को नया संपर्क मिल सकता है। नौकरी में दूसरे विभाग या शहर से अवसर आ सकता है। वास्तुकला क्षेत्र वालों को दूर के प्रोजेक्ट पर काम मिलने की संभावना है। फ्रीलांसर को बाहरी क्लाइंट से प्रस्ताव मिल सकता है। लव- साथी के साथ यात्रा या साथ रहने को लेकर बातचीत होगी। दूर रहने वाले रिश्ते में अगली मुलाकात की तैयारी शुरू हो सकती है। अविवाहित लोगों को दूसरे शहर के व्यक्ति से बातचीत का मौका मिलेगा। लंबे संबंध में करियर और रिश्ते की दिशा को लेकर समझ बनेगी। हेल्थ- लंबे समय तक बैठने या यात्रा करने से कमर में जकडन हो सकती है। नमी के कारण कपडों में असहजता हो तो उन्हें जल्दी बदलें। पर्याप्त पानी पिएं और आंखों को स्क्रीन से आराम दें। लकी कलर- रस्ट, लकी नंबर- 9

वृश्चिक – किंग ऑफ कप्स आज भावनाओं पर नियंत्रण आपकी ताकत बनेगा। परिवार में किसी संवेदनशील विषय पर आपकी समझदारी जरूरी होगी। कोई करीबी अपनी निजी परेशानी साझा कर सकता है। आर्थिक फैसले शांत दिमाग से लें। बुजुर्ग सदस्य से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। परिवार के दो लोगों के बीच तनाव में आप संतुलन बना सकते हैं।

करियर- चिकित्सा या परामर्श क्षेत्र से जुडे लोगों को किसी मुश्किल व्यक्ति को संभालना पड सकता है। नौकरी में टीम का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रबंधकीय पद पर बैठे लोग दबाव के बीच संतुलित फैसला लेंगे। आपकी परिपक्वता तकनीकी योग्यता जितनी ही महत्वपूर्ण रहेगी। लव- साथी किसी छिपी चिंता के बारे में बात कर सकता है। लंबे रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा बढेगी। दूर रहने वाले संबंध में शांत बातचीत गलतफहमी दूर करेगी। अविवाहित लोगों को परिपक्व और संवेदनशील व्यक्ति पसंद आ सकता है। आज बोलने से ज्यादा सुनना असरदार रहेगा। हेल्थ- तनाव भीतर दबाकर रखने से नींद प्रभावित हो सकती है। हल्की वॉक मन शांत करेगी। भोजन बहुत देर से न करें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7

धनु – द मैजिशियन आज आपकी प्रतिभा कई कामों में दिखाई देगी। परिवार में आपकी पहल से कोई रुका काम शुरू होगा। घर के लिए नई तकनीकी वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है। अतिरिक्त कमाई का विचार आएगा। किसी परिचित का संपर्क अचानक उपयोगी साबित हो सकता है। बच्चे की रचनात्मक सोच आपको प्रभावित करेगी।

करियर- विज्ञापन या डिजिटल कंटेंट से जुडे लोगों को नया काम मिल सकता है। नौकरी में आपकी प्रेजेंटेशन वरिष्ठों का ध्यान खींचेगी। फ्रीलांसर को ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें कई प्रतिभाओं का उपयोग होगा। आपका नेटवर्क और क्षमता मिलकर नया अवसर बनाएंगे। लव- प्रेम में आकर्षण बढेगा। आपकी बातचीत किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। लंबे रिश्ते में साथी आपके नए विचार का समर्थन करेगा। दूर रहने वाले रिश्ते में अचानक लंबी बातचीत हो सकती है। पुराने मतभेद समझदारी से संभालने पर संबंध फिर सहज होगा। हेल्थ- पेट में असहजता हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं। हल्की स्ट्रेचिंग से आराम मिलेगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार व्यस्त रहने से बचें। लकी कलर- सुनहरा पीला, लकी नंबर- 5

मकर – द सन आज उपलब्धि और खुशी का दिन है। परिवार में कोई शुभ समाचार उत्साह बढाएगा। घर में छोटी खुशी या खास मिलन का मौका बन सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक स्पष्टता आएगी। किसी वरिष्ठ सदस्य को आपकी सफलता पर गर्व होगा। लंबे समय से रुका निजी काम पूरा हो सकता है। बच्चों की उपलब्धि भी परिवार में खुशी बढाएगी।

करियर- नौकरी में वरिष्ठ आपके काम की खुलकर तारीफ कर सकते हैं। प्रबंधन क्षेत्र वालों को महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन संभालने का अवसर मिलेगा। प्रमोशन या बेहतर पद से जुडी बातचीत आगे बढ सकती है। अपनी उपलब्धियों को सही मंच पर सामने रखें। आत्मविश्वास और स्पष्टता आपके पक्ष में रहेगी। लव- प्रेम संबंधों में गर्मजोशी लौटेगी। साथी आपकी उपलब्धि की खुशी मनाएगा। लंबे रिश्ते में विवाह या परिवार से जुडा सकारात्मक कदम उठ सकता है। दूर रहने वाले साथी से मिलने की योजना बनेगी। रिश्ते में छिपी खुशी खुलकर सामने आएगी। हेल्थ- ऊर्जा अच्छी रहेगी। दिनभर सक्रिय रहने के बाद पैरों में थकान हो सकती है। आराम और पानी का ध्यान रखें। ताजा भोजन शरीर को हल्का रखेगा। लकी कलर- सनफ्लावर येलो, लकी नंबर- 3

कुंभ – द व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज परिस्थितियां अचानक आपके पक्ष में बदल सकती हैं। रुका आर्थिक भुगतान मिलने की संभावना है। किसी परिचित का अचानक फोन उपयोगी अवसर ला सकता है। घर में यात्रा या कार्यक्रम की योजना अंतिम समय पर बदल सकती है। जिसकी योजना पहले नहीं बनाई थी, वही दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

करियर- नौकरी में अचानक विभाग बदल सकता है या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र के उद्यमियों को अचानक निवेश या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुराने आवेदन पर दोबारा संपर्क हो सकता है। परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी। सही समय पर अवसर पहचानना महत्वपूर्ण रहेगा। लव- प्रेम में अचानक बदलाव आ सकता है। किसी पुराने परिचित से फिर बातचीत शुरू हो सकती है। लंबे रिश्ते में अचानक यात्रा या खास मुलाकात की योजना बनेगी। दूर रहने वाले संबंध में लंबे इंतजार के बाद अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्ते की दिशा तेजी से बदल सकती है। हेल्थ- लंबी यात्रा हो तो बीच-बीच में शरीर को आराम दें। मौसम के कारण हल्की एलर्जी या नाक बंद हो सकती है। तनाव बढे तो कुछ मिनट गहरी सांस लें। लकी कलर- आइवरी, लकी नंबर- 1

मीन – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार और स्थिरता महत्वपूर्ण रहेंगे। घर में बडी खरीदारी या संपत्ति से जुडी बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से भविष्य की सुरक्षा पर ध्यान रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात बढ सकती है। घर की कोई पुरानी परंपरा फिर निभाई जाएगी।

करियर- करियर में स्थिर लाभ के संकेत हैं। नौकरी में लंबे समय तक फायदा देने वाली योजना मिल सकती है। वित्त क्षेत्र से जुडे लोगों को बडा खाता या महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालने पड सकते हैं। व्यापारियों को परिवार के सहयोग से विस्तार का विचार आएगा। तुरंत लाभ से ज्यादा स्थायी प्रतिष्ठा और सुरक्षा महत्वपूर्ण रहेगी। लव- लंबे रिश्ते में दोनों परिवारों को करीब लाने का मौका मिलेगा। विवाह की बात आगे बढ सकती है। अविवाहित लोगों को परिवार के परिचितों के माध्यम से गंभीर रिश्ता मिल सकता है। साथी के साथ भरोसा गहरा होगा। प्रेम में अपनापन परिवार की भावना से जुडेगा। हेल्थ- भारी भोजन से गैस की समस्या हो सकती है। भोजन की मात्रा नियंत्रित रखें। लंबे समय तक बैठने के बजाय हल्की गतिविधि करें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *