Headlines

प्रखंड प्रमुख के बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत:शादी के 5 महीने बाद बस ने मारी टक्कर, ड्राइवर भागा




मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी और रमेश ठाकुर के इकलौते बेटे रौशन कुमार (27) की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रौशन का शव मधेपुर प्रखंड के बसीपट्टी गांव स्थित उनके घर पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां और बहन सहित परिवार के दूसरे सदस्य शव से लिपटकर रोते रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए। रौशन कुमार अपने ससुराल गमहरिया से बाइक से मधेपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सिंहेश्वर के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बस बहुत तेज रफ्तार में थी – प्रत्यक्षदर्शी हादसे में वह सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस बहुत तेज रफ्तार में थी। रौशन कुमार की शादी इसी साल 19 अप्रैल को मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के जीवछपुर गांव में हुई थी। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में गहरा दुख है। पूरे इलाके में दुख का माहौल उनकी पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। रौशन अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे। ग्रामीणों ने बताया कि रौशन मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह अपनी मां गायत्री देवी के प्रखंड प्रमुख के कामों में भी मदद करते थे और इलाके के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की खबर फैलते ही मधेपुर प्रखंड कार्यालय समेत पूरे इलाके में दुख का माहौल छा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *