Headlines

बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत:दोस्तों और भाइ के साथ नहाने गया था, खेल-खेल में पानी की गहराई में चला गया




भोजपुर में बाढ़ के पानी में एक युवक डूब गया था। उसकी लाश दूसरे दिन बरामद हुई है। मृतक नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला वार्ड नंबर-40 निवासी धर्मेंद्र कुमार का 23 वर्षीय बेटा मोहित कुमार है। वह रस्सी बेचने का काम करता था। इधर, मृतक के ममेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि मैं मोहित कुमार और चार अन्य लड़कों के साथ जयपाल पिपरा गांव में बड़की पुल के पास बाढ़ के पानी में नहाने गया था। जहां दो लोग बैठे थे। जबकि मैं और मोहित कुमार सहित दो अन्य लड़के नहा रहे थे। तभी उनमें से एक लड़के ने अपने चप्पल को पानी में कुछ दूर पर फेंक दिया और बोला की चप्पल ले आओ। बहुत मजा आएगा। तभी मैं चप्पल लाने के लिए चला गया और पीछे मोहित कुमार भी आया। लौटने के क्रम में मोहित कुमार पानी में डूब गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपाल पिपरा गांव की है। मुझे लगा मोहित डुबकी लगा रहा है ममेरे भाई विकास ने कहा कि मैंने सोचा कि मोहित पानी के अंदर डुबकी लगा रहा है। कुछ देर जब पानी से बाहर नहीं निकला तो, हमलोगों ने ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद गुरुवार की देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने उसकी काफी खोजबीन की। पर कहीं उसका पता नहीं चला। शव को एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से पानी से बाहर निकल गया। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई व 2 बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां अनीता देवी और दो बहन दुर्गा कुमारी, रागिनी कुमारी, एक भाई शिवम कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम है। उसकी मां अनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *