Headlines

महादलितों की जमीन पर दबंगों का कब्जा, DM से शिकायत:शेखपुरा में पूर्व मुखिया के बेटे पर फर्जी डॉक्यूमेंट से कब्जा करने का आरोप




शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा गांव में महादलित परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी (DM) से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। फर्जी दस्तावेज बना जमीन पर कब्जा करने की कोशिश पीड़ितों में सुधीर रविदास, पुनीत पासवान और पंकज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वजों को कई साल पहले सरकार से खेती के लिए जमीन का पर्चा मिला था। इस जमीन पर उनका लंबे समय से कब्जा है और वे इस पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पूर्व मुखिया के बेटे रंजीत यादव और एक अन्य व्यक्ति फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की मांग की पीड़ितों ने कहा कि जमीन पर उनका वर्षों पुराना कब्जा और खेती-बाड़ी है, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। उन्होंने आशंका जताई है कि जमीन पर अवैध कब्जा जमाने के लिए दबंग लोग कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *