Headlines

Bhagalpur BJP Leader Murder | Patna Vigilance Raid on Engineer


.

आज की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से है। यहां पराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (53) की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में SVU ने लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पांच ठिकानों पर रेड की है। इनकम टैक्स की असिस्टेंट कमिश्नर सुनंदा कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या

भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (53) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस भाजपा नेता की बॉडी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा के चंदे के विवाद में ये मर्डर हुआ है। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। पूरी खबर पढ़ें

2. सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU की रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार, SVU की पांच अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर में भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लधु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है। पूरी खबर पढ़ें

3. असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते CBI ने रंगेहाथ पकड़ा

पटना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की असिस्टेंट कमिश्नर सुनंदा कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक NGO को 12A और 80G प्रमाणपत्र जारी करने के बदले 75 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में हुई है। CBI ने विभाग की एक क्लर्क को भी पकड़ा है, जिसने रिश्वत लेने में अधिकारी की मदद की थी। CBI टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद जब CBI टीम सुनंदा कुमार को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तब वह अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें

4. बिहार विधान परिषद का सभापति बदलने की तैयारी

इस महीने किसी भी दिन विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव से पहले विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के पद से हटने की चर्चा तेज हो गई है। JDU सूत्रों की मानें तो किसी भी वक्त उनका इस्तीफा हो सकता है। इस बात की सहमति JDU और BJP की टॉप लीडरशिप के बीच बन गई है। इस मसले पर अवधेश नारायण सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चर्चा हो चुकी है। 31 अगस्त को सभापति गृह मंत्री से मिलने दिल्ली गए थे। जहां दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद अवधेश पूर्व CM नीतीश कुमार से भी मिले हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई। पूरी खबर पढ़ें

5. ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को बताया फ्यूचर कैप्टन

दिलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की शानदार बॉन्डिंग का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशान ने 15 वर्षीय वैभव को ‘फ्यूचर कैप्टन’ बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पूरे टूर्नामेंट में DRS का सारा क्रेडिट ये लड़का ले गया। सोशल मीडिया पर रिव्यू का पूरा क्रेडिट वैभव को मिलने लगा। पूरी खबर पढ़ें

6. 14 जिलों में बाढ़ का तांडव, 44 लाख आबादी पानी में घिरी

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है। जहांगीरपुर बैसी पंचायत की 50 हजार से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 5 दिन से फंसे परिवारों को बैंक खाते के माध्यम से 7,000 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

7. जिम के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर बनाया न्यूड वीडियो

दरभंगा में एक लड़की ने लहेरियासराय के जिम मालिक पर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जिम संचालक ने चेंजिंग रूम हिडन कैमरा लगाया था। इस दौरान उसने कपड़े चेंज करने के दौरान का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने के नाम पर फिजिकल होने का दबाव बनाता है। वहीं, आरोपी जिम संचालक का कहना है कि लड़की ने झूठा आरोप लगाया है। लड़की का मेरे दोस्त के साथ अफेयर है। मेरे दोस्त ने ही पहले मेरे मोबाइल से लड़की को आपत्तिजनक वीडियो, लिंक और फोटो भेजे। इसके बाद फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। पूरी खबर पढ़ें

8. देशव्यापी हड़ताल पर सरकारी बैंक के कर्मचारी

अपनी लंबित मांगों को लेकर देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी आज एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक बंद किया गया है। हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि 5-डे बैंकिंग लागू करने का फैसला करीब दो साल से लंबित है, इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अब तक अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बैंक यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

9. बाढ़ पीड़ितों ने की राहत सामग्री लूटने की कोशिश’

दानापुर के दियारा में बाढ़ के पानी में घिरे लोग काफी परेशान हैं। सरकारी नाव से राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूद कर राशन लेने लगे। सामान लेने की होड़ मच गई। कुछ लोग नाव से सामान लेकर कूदते दिखे तो कुछ लोग पानी में गिरे सामान लेकर भागते। हालांकि, कोई हताहत की सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

10. सभी जिलों में उमस भरा मौसम रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शनिवार को प्रदेश के किसी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और लोग उमस भरी गर्मी महसूस करेंगे। दिन के तेज धूप निकलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।