![]()
नवादा में बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर चंडीपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान राजकुमार मांझी के बेटे जतन मांझी(35) के रूप में हुई है। वो अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। घर लौटने के दौरान हादसा जतन मांझी वारिसलीगंज में निजी काम खत्म कर देर रात ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पर सवार पांचों लोग हादसे की चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि जतन मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरी करके परिवार का करते थे गुजारा सूचना मिलने पर वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और पूरे मामले की जांच कर रही है। जतन मांझी की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। जतन परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और मजदूरी करके पूरे परिवार का गुजारा करते थे। इस अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।
Source link
ई-रिक्शा में पीछे से गाड़ी ने मारीटक्कर,मजदूर की मौत:नवादा में 4 लोग घायल, 7 लोगों के परिवार में अकेले कमाते थे
