![]()
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। पार्टी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। SC और OBC मोर्चे की जिम्मेदारी
BJP ने संजय भाटिया को SC मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारियों का ऐलान:हरीश द्विवेदी को युवा, सतीश पूनिया को ST की जिम्मेदारी, इनमें डी. पुरंदेश्वरी सबसे उम्रदराज नेता
