Headlines

बेतिया के मठिया लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट:अधिकारीयों से शिकायत के बाद भी सुविधाओं को लेकर कार्रवाई नहीं




बेतिया में नौतन प्रखंड के जयनगर गांव में स्थित मठिया पुस्तकालय में छात्रों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, जिससे छात्र नाराज हैं। उन्होंने विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। साफ पानी की भी ठीक व्यवस्था नहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि पुस्तकालय सिर्फ दिखावे की चीज बनकर रह गया है। नितिश कुमार, अरुण कुमार, कुंदन कुमार, अवध किशोर कुमार, चंदन कुमार, सरताज आलम, खुशीलाल कुमार, अरविंद कुमार, सचिन कुमार और शेखर कुमार जैसे कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उनका कहना है कि पुस्तकालय में नई और उपयोगी किताबें नहीं हैं। छात्रों ने यह भी बताया कि पुस्तकालय में शौचालय है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट और पीने के साफ पानी की भी ठीक व्यवस्था नहीं है। इन कमियों के कारण छात्रों को पढ़ाई में काफी दिक्कतें आती हैं। चक्कर लगाते-लगाते थक चुके छात्र छात्रों का कहना है कि वे इन समस्याओं को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुके हैं, पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। छात्रों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए। साथ ही, पुस्तकालय में जल्द से जल्द सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनका कहना है कि सुविधाओं की कमी से ग्रामीण छात्रों का भविष्य खराब नहीं होना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *