Headlines

Karnataka: Injured Leopard Attacks Forest Official During Rescue Operation


  • Hindi News
  • National
  • Karnataka: Injured Leopard Attacks Forest Official During Rescue Operation

दावणगेरे6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तेंदुए के वन विभाग कर्मचारी पर हमले का वीडियो मंगलवार को सामने आया। - Dainik Bhaskar

तेंदुए के वन विभाग कर्मचारी पर हमले का वीडियो मंगलवार को सामने आया।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुआ हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद घायल हो गया था।

वन विभाग की टीम जब उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने एक अधिकारी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया और पंजों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

पूरी घटना 3 फोटो में देखें… 1. हाईवे पर घायल मिला तेंदुआ

वन विभाग को सूचना मिली कि एक कार की टक्कर से तेंदुआ हाईवे पर घायल पड़ा है। टीम पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू की। डॉक्टर तेंदुए को बेहोश करने के लिए दवा दे रहे थे।

2. भीड़ के शोर आक्रामक होकर कर्मचारी पर हमला

शुरुआत में तेंदुआ शांत था, लेकिन वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शोर करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। वन विभाग के मुताबिक, इसी हलचल से तेंदुआ अचानक आक्रामक हो गया। दवा का असर पूरी तरह होने से पहले तेंदुआ एक कर्मचारी पर झपट पड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया।

3. साथी कर्मचारियों ने तेंदुए को भगाया

हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने डंडे की मदद से तेंदुए को दूर किया। हमले में कर्मचारी के हाथ और पैर पर खरोंच आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है।

तेंदुआ भी रेस्क्यू सेंटर भेजा गया

बाद में टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया और इलाज के बाद रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। उसकी हालत भी स्थिर बताई गई है। वन विभाग ने कहा कि घायल जंगली जानवर के पास भीड़ और शोर से बचना चाहिए, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से काम कर सके।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना

गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।