![]()
किशनगंज पुलिस सभागार में एक अपराध गोष्ठी और पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें एसपी संतोष कुमार, एसडीपीओ-2, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष और सभी शाखा प्रभारी मौजूद थे। एसपी ने जांच की गुणवत्ता, मामलों के निपटारे और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को लेकर 20 सख्त निर्देश दिए। एसपी ने शराब, लॉटरी, मानव तस्करी, पशु, ड्रग्स, बालू, भू-माफिया और ईंट माफिया जैसे सभी तरह के माफिया को पूरी तरह खत्म करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने संगठित अपराधियों की अवैध संपत्ति को बीएनएस की धारा 107 के तहत जब्त करने को भी कहा। सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि जो अधिकारी मामलों की जांच में गलत रिपोर्ट देकर अभियोजन को कमजोर कर रहे हैं, उनके खिलाफ सबूतों के साथ रिपोर्ट दी जाए, ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई हो सके। सभी थानाध्यक्षों को सामुदायिक पुलिसिंग, निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग करने के लिए कहा गया। भ्रष्टाचार में शामिल पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। बच्चों में कानून का पालन करवाने के लिए ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाने का निर्देश दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी पेट्रोलिंग’ को पूरी तरह से चलाने को कहा गया। कई थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया पुलिस दीदी को ईआरएसएस डायल 112 से जोड़ा गया है। वे थाना के हॉटस्पॉट, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, गर्ल्स हॉस्टल, पार्क और मार्केट में पिंक पेट्रोलिंग के साथ लोगों से बातचीत और जागरूकता अभियान भी चलाएंगी। शांति समिति में गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, नौजवानों, पास आउट छात्रों, व्यापारियों और पुलिस सहयोगियों को शामिल करने का भी निर्देश दिया गया। 16 थानाध्यक्षों को चेतावनी दी गई अगस्त महीने में कोटपा एक्ट-2023 के तहत कार्रवाई के लिए पोठिया, टेढ़ागाछ, फतेहपुर, बीबीगंज, जियापोखर, ठाकुरगंज और गलगलिया के थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। वहीं, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन, बिशनपुर, दिघलबैंक, गर्वनडांगा, पहाड़कट्टा, सुखानी, पाठामारी, कुर्लिकोट, अराबाड़ी, पोआखाली, कोढ़ोबाड़ी, यातायात, महिला थाना और एससी/एसटी थाना समेत 16 थानाध्यक्षों को चेतावनी दी गई। विश्वकर्मा पूजा, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी, निवारक कार्रवाई और संगठित अपराध, भूमि विवाद व सांप्रदायिक मामलों पर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
Source link
किशनगंज SP ने 16 थानाध्यक्षों को वार्निंग दी:माफिया खत्म करने और गलत जांच पर कार्रवाई के लिए 20 निर्देश जारी
