Headlines

झाझा रेल थाने में पुलिसकर्मियों के दो गुटों में मारपीट:जमुई में महिला होमगार्ड ने पिस्टल तानने का आरोप लगाया, 7 घायल




जमुई के झाझा रेल थाना परिसर में मंगलवार को ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में रेल थाना के मुंशी अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, प्रेमसागर तिवारी और चार महिला होमगार्ड रानी कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी और मुस्कान कुमारी शामिल हैं। मारपीट के बाद थाना परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म तक अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की भीड़ भी जमा हो गई। प्रेमसागर तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घायलों ने अस्पताल जाकर इलाज कराया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद ड्यूटी को लेकर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई होने लगी। गाली-गलौज और मारपीट का आरोप पुरुष पुलिसकर्मियों का आरोप है कि महिला होमगार्ड शिवानी कुमारी ड्यूटी में मनमानी कर रही थीं। जब मुंशी अभिषेक कुमार ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। दूसरी ओर, महिला होमगार्ड शिवानी कुमारी ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों को राइफल लेकर ड्यूटी करने को कहा जाता है। शिवानी कुमारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म या कार्यालय में हथियार लेकर ड्यूटी करने में परेशानी बताने पर अभिषेक कुमार ने उनसे कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसके बाद प्रेमसागर तिवारी ने रानी कुमारी के साथ मारपीट की। ड्यूटी को लेकर आपस में बकझक हुई – थानाध्यक्ष शिवानी ने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। हालांकि, थाने में मौजूद अन्य महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने विवाद की मुख्य वजह ड्यूटी को लेकर हुई कहासुनी को बताया। उन्होंने पिस्टल तानने के आरोप से इनकार किया है। घटना की जानकारी मिलने पर रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मसूदन कुमार ने बताया कि ड्यूटी को लेकर आपस में बकझक हुई है, उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *