Headlines

PM Modi In Mumbai | Global Fintech Fest 2026 Inauguration Live Update


मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शाम को करीब 5.45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

2020 में शुरू हुआ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट

2020 से GFF एक अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है। इसमें नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक कंपनियों समेत कई वैश्विक विशेषज्ञ वित्त के भविष्य पर चर्चा करते हैं।

GFF 2026 में नीति, नियम, तकनीक और उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर आएंगे। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन में भारत की भूमिका मजबूत करना और नई संभावनाओं को जमीनी असर में बदलना है।

GFF का यह सातवां संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे और इस बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम चार दिन यानी कि 8 से 11 सितंबर तक चलेगा।

कार्यक्रम में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण एवं टेक्नोलॉजी किस तरह से वैश्विक स्तर पर नागरिकों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए उपयोगी हो सकती है।

2020 में शुरू होने के बाद से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट वैश्विक वित्तीय नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर चर्चा के प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है। इस साल ‘जीएफएफ 2026’ का विषय “पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम-ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस” रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *