![]()
मधेपुरा में पुलिस अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने यूट्यूबर भूषण कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक भर्राही थाना क्षेत्र के कटहरवा बुधमा वार्ड-11 का रहने वाला है। एसआई लक्ष्मीनारायण महतो के आवेदन पर सदर थाना में 7 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई। मामले में भूषण कुमार के साथ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि 7 सितंबर को थाना सिरिस्ता में काम करने के दौरान उनके वाट्सएप पर एक वीडियो आया। गिरफ्तार करने 25 हजार रुपए की मांग का आरोप वीडियो में भूषण कुमार एक युवक से बातचीत करता दिखाई दे रहा था। युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया और कहा कि उसने मधेपुरा थाना में कांड संख्या 758/26 दर्ज कराया है। उसका आरोप था कि मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि कांड के अनुसंधानकर्ता लक्ष्मी प्रसाद महतो ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की थी। उसने 10 हजार रुपए देने की बात भी कही। इन्क्वारी करने पर पुलिस से हुई बहस एएसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने अपने आवेदन में इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहा युवक पूर्व में गंभीर आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। आवेदन में दावा किया गया है कि पुराने विवाद को लेकर उनके खिलाफ प्रतिशोध की भावना से वीडियो तैयार किया गया। वीडियो के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम दोपहर करीब 12:05 बजे थाना से निकली। टीम कॉमर्स कॉलेज के पास पहुंची, जहां भूषण कुमार मिला। वीडियो के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पुलिस से बहस की। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने लगाया छवि खराब करने का आरोप तलाशी के दौरान पुलिस ने डिजिटल मीडिया का पहचान पत्र, GR NEWS लिखा माइक, चार ट्रांसमीटर, एक टच स्क्रीन मोबाइल, दो माइक रिकॉर्डर, एक चार्जर और माइक स्टैंड बरामद किया। आवेदन में कहा गया है कि पहचान पत्र और माइक पर अलग-अलग मीडिया संस्थानों के नाम लिखे थे। इस संबंध में पूछताछ करने पर भूषण ने इन्हें खुद बनवाने की बात कही। पुलिस ने आवेदन में आरोप लगाया है कि भूषण कुमार कथित तौर पर खुद को पत्रकार बताकर विभिन्न घटनाओं के वीडियो बनाता था। पुलिस का आरोप है कि वीडियो के जरिए लोगों की छवि खराब करने और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पैसे की मांग की जाती थी। जांच के बाद होगी आरोप की पुष्टि आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि विभिन्न घटनास्थलों पर पहुंचकर लोगों को गुमराह किया जाता था और कई बार सड़क जाम के लिए लोगों को उकसाया जाता था। इससे यातायात और मरीजों को परेशानी होने का दावा आवेदन में किया गया है। पुलिस ने भूषण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Source link
मधेपुरा में पुलिस पर आरोप लगाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार:फर्जी प्रेस ID और माइक समेत 8 सामान जब्त, लोगों को गुमराह करने का भी आरोप
